Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

दिनांक 27_28/07/24 की मध्यरात्रि मैहर पुलिस द्वारा पुलिस महानिरीक्षक रीवा श्री महेंद्र सिंह सिकरवार, उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा श्री साकेत प्रकाश पांडे के मार्गदर्शन एवम पुलिस अधीक्षक मैहर श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में जिले में नाइट कांबिंग गस्त ऑपरेशन की कार्यवाही की गई जिसमे वारंटियों एवम आदतन अपराधियों को चैक किया गया।

पुलिस अधीक्षक मैहर श्री सुधीर अग्रवाल एवम अन्य राजपत्रित अधिकारियों द्वारा कांबिंग गस्त की मॉनिटरिंग की गई।

कांबिंग गस्त के दौरान फरार, स्थाई, गिरफ्तारी वारटिंयों , जिला बदर के आरोपियों एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों को चैक किया गया

58 से ज्यादा वांरटों को कराया गया तामील ,इनमें लम्बे समय से फरार 8 स्थायी वारंट , 50 गिरफतारी वारंट तामील किए गए।

वर्ष 2016 से फरार 03 स्थाई वारंटी चढ़े पुलिस के हत्थे

जिला बदर का उल्लंघन करने वाला 01 आदतन अपराधी चेंकिंग के दौरान आया पुलिस की गिरफ्त में।

दिनांक 27_ 28 जून 2024 की मध्यरात्रि जिले में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस महानिरीक्षक रीवा एवम उपपुलिस महानिरीक्षक रीवा के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक मैहर श्री सुधीर अग्रवाल के निर्देशन में , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार वैश्य एवम एसडीओपी अमरपाटन के मार्गदर्शन में दिनांक 27_28 जून की दरिम्यानी रात से सुबह तक मैहर जिले के सभी थाना प्रभारियों सहित पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा थाना क्षेत्र में गुण्डे/बदमाशों, असामाजिक तत्वो पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कांबिंग गस्त की गई। पुलिस अधीक्षक मैहर द्वारा स्वयं जिले के कोतवाली,देहात,अमरपाटन थाने पहुंचकर कांबिंग गस्त की मॉनिटरिंग करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। गस्त के दौरान 06 जिला बदर के आरोपियों को चेक किया गया, जिसमें 1 जिला बदर का आरोपी बब्बू चौधरी पिता छोटेलाल चौधरी उम्र लगभग 55 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 20 घुरपुरा मैहर का जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर जिले की सीमाओं में उपस्थित पाए जाने पर थाना कोतवाली मैहर में धारा 14 राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990, की कार्यवाही की गई। विभिन्न प्रकरणों में वांछित कुल 58 से ज्यादा वारंटों को तामिल कराया गया। जिले में लंबित 72 गिरफ्तारी वारंटों में से 50 गिरफ्तारी वारंट, एवम 08 स्थाई वारंट तामील कराए गए। जिसमे से साधारण मारपीट के मामले में वर्ष 2016 से फरार 03 स्थाई वारंटी 1)प्रेमलाल कोल पिता जागेश्वर प्रसाद कोल उम्र 55 वर्ष निवासी रामनगर 2)सुशील कोल पिता नर्मदा प्रसाद कोल उम्र 35 वर्ष निवासी रामनगर एवम 3) अनिल कुमार सेन पिता अशोक कुमार सेन उम्र 24 वर्ष निवासी देवराजनगर थाना रामनगर को गिरफ्तार किया गया है। कॉम्बिग गस्त का उद्देश्य जनता में सुरक्षा की भावना एवम अपराधियों में भय का वातावरण उत्पन्न करना है।मैहर पुलिस के द्बारा गुण्डे, बदमाशों, वारंटियों असामाजिक तत्वों एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियो के विरूद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

सुरक्षा के साथ सहायता को तत्पर जिला पुलिस मैहर