सावन महा में शिव की पूजा करने से होते हैं सभी मनोरथ पूर्ण – पंडित शुभम कृष्ण शास्त्री
खंसवाडा/पटपड़ा
भागवताचार्य पंडित शुभम कृष्ण शास्त्री दादा धाम खंसवाड़ा वाले महाराज जी ने शिव मंदिर में पूजा कर सभी जनमानस की सुख शांति और समृद्धि के लिए भोलेनाथ से प्रार्थना की और भक्तों को पूजा के उपाय बताएं।
सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस महीने में पंडित शुभम कृष्ण शास्त्री (सावरिया सरकार) भागवताचार्य ने विशेष पूजा आयोजित की और भक्तों को शिव पूजन के सरल उपाय बताए।



पंडित शुभम कृष्ण शास्त्री ने कहा, “सावन के पहले सोमवार को शिवमंदिर में जाकर शिवलिंग पर एक मुट्ठी कच्चे साबुत चावल अर्पण करें। द्वितीय सोमवार को एक मुट्ठी सफेद तिल चढ़ाना चाहिए। तृतीय सोमवार को एक मुट्ठी खड़ी मूंग चढ़ानी है। चौथे सोमवार को एक मुट्ठी जौ अर्पण करें और पांचवें अन्तिम सोमवार को चारों सोमवार को अर्पण की गई वस्तु एक-एक मुट्ठी पुनः चढ़ाऐं तथा पांचवें सोमवार के निमित्त एक मुट्ठी काला तिल सर्वपीड़ा हरण या निवारण की कामना से शिव को अर्पण करें।”
उन्होंने आगे कहा, “इन उपायों को करने से श्रद्धा की पांच मुट्ठी अर्पण करने से सभी मनोकामना पूर्ण होगी। सुख-समृद्धि धन प्राप्ति के लिए यह उपाय बहुत ही प्रभावशाली है।”
भक्तों ने पंडित शुभम कृष्ण शास्त्री के निर्देशानुसार पूजा की और उपायों को अपनाया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा से उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच