आष्टा/किरण रांका
हमारे नगर मे कोई भी तीज त्यौहार हो सभी लोग उत्साहपूर्वक मनाने मे एकजुट होते है, इसीलिए हमारे नगर को आस्थावान नगर के नाम से नामोल्लेख किया जाता है.
इस आशय के विचार नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने वार्ड क्रमांक 15 स्थित बाबा रामदेव समिति सदस्यो द्वारा बायपास पर आयोजित भण्डारे के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए. कार्यक्रम के प्रारम्भ मे नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, पार्षद कमलेश जैन, रवि शर्मा, बाबा रामदेव मंदिर समिति के अनोखीलाल नाथ द्वारा बाबा रामदेव के चित्र पर माल्यार्पण किया. नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मेवाड़ा ने बताया की समिति द्वारा प्रतिवर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता रहा है, इस भंडारे का मुख्य उद्देश्य कावड़ यात्रा पर जाने वाले कावड़यात्रियों को स्वल्पाहार करना है, जो इस पवित्र श्रावन मास मे पुण्य का काम है. समिति के सभी सम्मानित सदस्यगण इस पुण्यशाली कार्य के लिए बधाई के पात्र है. इस अवसर पर बाबा रामदेव मंदिर समिति सदस्यो के साथ राकेश प्रजापति, धर्मेन्द्र नाथ आदि मौजूद थे.

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है