लोकेशन – अमानगंज
रिपोर्ट – प्रदीप अवस्थी
दिनांक 04/08/2024
अमानगंज क्षेत्र में लगातार 24 घंटे से हो रही बारिश से पूरे शहर में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई और अमानगंज नगर से निकली मिढासन नदी का जल स्तर बहुत तेजी से बढ़ने लगा और आसपास के गांव भी बाढ़ की चपेट में आ गए अमानगंज से 10 किलोमीटर दूर पांच नदियों का संगम पंडवन प्रयाग के नाम से जाने वाला क्षेत्र भी लगातार नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई गांव चपेट में आ गए किसानो की फैसले भी बर्बाद हो गई अमानगंज थाना प्रभारी महेंद्र सिंह भदोरिया ने अपने पुलिस बल के साथ अमानगंज थाना अंतर्गत जितने भी गांव नदियों के किनारे हैं उन्होंने सुबह से वहां जाकर स्थिति का जायजा लिया और जनता से आग्रह भी किया कि अगर नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है तो आप लोग अपने गांव छोड़कर सुरक्षित जगह पर चले जाएं लगातार बारिश होने से अमानगंज के 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत पिपरवाह नेशनल हाईवे पर नाले का पानी रोड पर आने से पन्ना अमानगंज दमोह कटनी मार्ग पूर्णता आज पूरे दिन बंद रहा जिससे यात्रियों को बहुत-बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ा अमानगंज सिमरिया मार्ग के बीच में जेके प्लांट के बाजू से केन नदी निकलती है केन नदी का जलस्तर बढ़ने से और पुल पर पानी आने से दमोह पन्ना कटनी मार्ग पूर्णता बंद रहा आज अगर लगातार इसी तरह बारिश होती रही पन्ना जिले में बाढ़ आने की पूर्ण संभावना है और जनता जनार्दन को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण