Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मैहर माँ शारदा का पवित्र धाम है हजारों की संख्या में दैनिक रूप से दर्शनार्थी माई के दरबार मे मत्था टेकने आते है। इसलिए हर आने जाने वालों के दिलो दिमाग मे हमारे शहर की अलग पहचान हो शहर के प्रति स्वछ सोच हो हमारा मैहर लोगो के लिए अनुकरणीय हो इसका प्रयास हम सभी को कंधे से कंधा मिलाकर करना होगा। इसी कड़ी में मैहर विधायक ने तमाम होटलों के माहौल की निगरानी करा और मैहर के होटलों में क्या क्या होता है यह किसी से छिपा भी नही है। कुछ लोग इन बातों को दबी जुबान बोलते है लेकिन विधायक मैहर मुखर वक्ता है सही को सही गलत को गलत मुह पर बोलने का मद्दा रखते है। इसलिए उन्होंने विगत दिनों शहर के तमाम होटल संचालकों के साथ बैठक कर सभी से आग्रह किया कि ये मैहर हम सभी का है इसलिए इसकी आबो हवा स्वच्छ निर्मल हो इसकी जिम्मेवारी हम सभी की बनती है इसलिए जो वर्तमान में होटलों का माहौल है उसे कभी भी हमारा सभ्य समाज स्वीकार नही करेगा इसलिए इस माहौल को बदलने के लिए कोई सख्ती हो इसके पहले सभी लोग सहयोग करे जिस चीज को हमारा समाज स्वीकार नही करता वह होने नही दिया जाएगा।
विधायक चतुर्वेदी ने कहा कि इसके साथ साथ हम इस बात पर भी सख्त हो रहे है कि जो लोग देवीधाम में अपने दुकानों में दर्शनार्थियों को रोकने ठहराने का कार्य करते है तत्काल प्रभाव से बंद करदे अन्यथा उनके विरुद्ध भी दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित होगी। श्री चतुर्वेदी निष्कपट बिना राग द्वेष वाले जन सेवक है शहर के विकास की उम्दा सोच है इसके लिए उनके द्वारा रातदिन प्रयास किये जा रहे है उनके इन सभी भागीरथ प्रयासों में हम सभी को सहयोग कर सफल बनायें जाने की आवश्यकता है।