Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 30, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हत्या के आरोपियों को 24 घंटे के अंदर पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार*

बेटी को भगा कर ले जाने की बात पर विवाद गहराया, गला घोट कर मारने का प्रयास, इलाज के दौरान मृत्यु,,,

जिले में गंभीर अपराध के आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस टीम लगातार कार्यरत है वही उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय से कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु जिले की पुलिस टीम सहित समस्त थाना प्रभारी सतत प्रयास कर रहे हैं,,,थाना तलेन क्षेत्र अंतर्गत ऐसे ही एक गंभीर घटना घटित होने पर पुलिस टीम ने तत्काल एक्शन में आकर आरोपियों को धर दबोचा है और थाना तलेन के अपराध क्रमांक 291/21 धारा 294, 323, 307, 34 भादवि, इजाफा धारा 302 भादवि के आरोपीयान रामसिह, पप्पू व बद्रीलाल सर्व निवासी ग्राम कोठरीकला थाना कुरावर को गिरफ्तार कर लिया गया है,,दिनांक 14.08.21 को फरियादीया ने थाना तलेन मे रिपोर्ट किया कि उसका लडका पवन दो दिन पहले ग्राम कोठरी कला से कमल अहिरवार की लडकी राधा को लेकर कहीं चला गया है, इसी बात को लेकर दिनांक 13/08/21 को दिन में करीब 3-4 बजे मेरे घर पर ग्राम कोठरी कला के रहने वाले बद्रीलाल महोबे, पप्पू महोबे और रामसिंह महोबे आए थे, मेरे घर पर आकर वह मुझसे मेरे लड़के पवन और उनकी लड़की राधा के बारे में पूछने लगे, मुझे उनके बारे में कुछ नहीं पता था तो मैंने उन्हें इस बात के लिए मना कर दिया, तभी वो मुझसे गाली गलौज करने लगे और मुझे धमकी देकर बोले कि हमारी लड़की को कहीं से भी ला कर दे दो वरना तुम्हारे पूरे परिवार को निपटा देंगे, मेरे पति के बारे में पूछने पर मैंने उन्हें दुकान जाना बता दिया तो वह लोग मुझे गाली देते हुए दुकान की ओर चले गए। उनके जाने के बाद मेरे पति भी रात भर तक घर नहीं आए तो मैंने दुकान वालों से पूछा तब उन्होंने बताया कि कोई तीन रिश्तेदार आए थे उनके साथ कही गए है, सुबह गाँव के जगदीश महोबे ने बताया कि राधेश्याम बडली वाले स्कूल की बाउण्ड्री के अंदर पडा है, उन्हें लेकर हम आरोग्य अस्पताल शुजालपुर पहुंचे, जिसके गले मे चोटों के निशान थे, पति को अस्पताल लेकर जाते समय मेरे पति ने हमें बताया था कि कोटरीकलां के बद्रीलाल महोबे, पप्पू महोबे एवं रामसिंह महोबे कल रात को करीब 7 बजे दुकान पर आए बोले की तेरा लडका पवन, हमारी लडकी राधा को भगा कर ले गया है इस बारे में बैठकर बात करते है, फिर ये तीनों लोग मुझे बडली वाले स्कूल की बाउण्ड्री में लाए और हाथ थप्पडों से मेरे साथ मारपीट की और तीनों नें मुझे पकडकर साडी के टुकडे से जान से मारने की नियत से मेरा गला घोंट दिया था तो मैं बेहोश हो गया था, मेरे पति ने होश में आने के बाद ये बात बताई, फरियादी की सूचना पर देहाती नालसी कायम की जाकर थाना तलेन मे आरोपियों के विरुद्ध अप.क्र. 291/21, धारा 294,323,307, 34 भादवि के तहत कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया,,,विवेचना के दौरान ही जानकारी मिली की इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती मजरुब राधेश्याम की आरोग्य अस्पताल शुजालपुर मे मृत्यु हो गई है, थाना शुजालपुर मंडी से मर्ग देहाती नालसी प्राप्त होने पर थाना तलेन मे असल मर्ग पंजीबद्ध किया जाकर प्रकरण मे धारा 302 भादवि का इजाफा किया गया,,,पुलिस अधीक्षक राजगढ़ द्वारा अपराध में त्वरित संज्ञान लेते हुए थाना तलेन में पुलिस टीम गठित कर अपराधियों की तलाश में लगाया गया वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सारंगपुर सुश्री जोइस दास के निर्देशन में थाना तलेन के थाना प्रभारी उनि उमा शंकर मुकाती व चौकी प्रभारी उनि मोहरसिह मंडेलिया व उनकी टीम के द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपीयान को 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्हे माननीय न्यायालय में जल्द ही पेश किया जायेगा,,,उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी तलेन उनि उमाशंकर मुकाती, चौकी प्रभारी उनि मोहरसिह मंडेलिया एवं उनि रचना परमार, आर. 344 गौरव रघुवंशी, आर. 699 नरेन्द्र उमठ, आर. 74 गोपाल परमार, आर. 1055 राजेन्द्र कटारिया, आर. 828 खेमसिह जाट, आर. 885 अनिल आर्य, आर. 991 गोविंद राजपूत, आर. 720 भानू अहिरवार, मआर. 878 रानी गुर्जर, मआर. 219 मीनू शर्मा की विशेष भूमिका रही!!

जिला ब्यूरो चीफ अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट!!