
ड्रेसिंग रूम नही होनेे से महिला प्रसाधन के बरामदे मे हो रही घायलो की ड्रेसिंग
सरदारपुर से राहुल राठोड़
सरदारपुर- सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राजोद का औचक निरीक्षण किया गया। विधायक ग्रेवाल दोपहर 1 बजे बाद स्वास्थ्य केन्द्र पहुचे जहा पर डाॅक्टर राहुल यादव से चर्चा की। स्वास्थ्य केन्द्र मे ड्रेसिंग रूम नही होने से महिला प्रसाधन के बरामदे मे ही अस्थाई ड्रेसिंग रूम बना दिया गया जिससे महिलाओ को प्रसाधन मे परेशानियो का सामना करना पड रहा है। बाॅउण्ड्रीवाल नही होने से शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हो रहा है चिकित्सक निवास भी जर्जर अवस्था मे है। कम्पयुटर कक्ष एवं टेली मेडिसन कक्ष एक ही रूम मे संचालित किया जा रहा है। नसबंदी, आपरेशन थियेटर के संसाधन उपलब्ध होने के बावजूद उच्च स्तर से अनुमति नही मिलने के कारण नसंबदी एवं आपरेशन सुविधा प्रारंभ नही हो रही है।बेड पर तकीए व कम्बलं की कमी को लेकर भी चर्चा हुई।डाॅक्टर राहुल यादव, सैक्टर सुपरवाईजर रमेश भूरिया द्वारा विधायक ग्रेवाल को स्वास्थ्य केन्द्र मे उपलब्ध संसाधनो एवं आवश्यक संसाधनो, आवश्यक कार्यो की जानकारी दी गई। विधायक ग्रेवाल ने कहा कि राजोद स्वास्थ्य केन्द्र पर आवश्यक संसाधनो एवं आवश्यक कार्यो के लिए शीघ्र ही वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत करवाया जाएगा। इस दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्रसिंह राठौर, मण्डलम अध्यक्ष बद्रीलाल सेकवाडिया, युवक कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष दशरथ नायमा, कैलाश कटारा, रायचंद डामर, दशरथ धाकड, नारायण गाजी आदि उपस्थित रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है