आनन्द खेड़ी में सप्तदिवसीय शिवपुराण कथा शुरू
शिव पूजन के लिए वार नही देखे जाते- पण्डित मुकेश दुबे
सरदारपुर- राजोद सावन मास में इन दिनों क्षेत्र में धार्मिक अनुष्ठान जोरो पर है। कही शिवालयों में शिवाभिषेक हो रहे है,तो कही शिवपुराण की कथा के आयोजन हो रहे है। इसी क्रम में ग्राम आनँदखेड़ी कि धाकड़ धर्मशाला में शिवपुराण कथा रविवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हो हुई,कथा का वाचन पण्डित मुकेश दुबे द्वारा कीया जारहा है। सोमवार को क्षेत्रीय विधायक ने कथा में शामिल होकर बाबा भोलेनाथ की आरती में भाग लेकर आरती उतारी । तथा व्यास पीठ पर विराजित शिवपुराण का पूजन अर्चन कर कथा वाचक पण्डित श्री दुबे का शाल श्रीफल से सम्मान किया। बाद में कथा स्थल पर धाकड़ समाज के पटेल गोवर्धन धाकड़ ने विधायक का आयोजन समिति कि और से सम्मान किया। कथा का यह दूसरा वर्ष है,शिवपुराण कथा के दौरान पण्डित श्री दुबे ने उपस्थित श्रद्धालुओ को शिव की महत्ता व उनकी पूजन विधि समझाई। सृष्टि के पालनहार भगवान भोलेनाथ के प्रति महिलाओं की श्रद्धा को परिभाषित करते हुए पण्डित दुबे ने कहा कि शिव आराधना करते समय मन को एकाग्रचित करना चाहिए। शिव की पूजा सातों दिन की जासकती है,इन वारो का अलग अलग महत्व है,तथा इसका फल भी उसी अनुसार मिलता है। हर वर्ष आनंद खेड़ी के महांकाल कावड़ यात्रा संघ द्वारा कावड़ यात्रा निकाली जाती है,इस वर्ष भी दस अगस्त को यहाँ से उज्जैन के लिए कावड़ यात्रा निकलेगी। शिवपुराण कथा में सोमवार को प्रमुख रूप से जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती मैना मारू, जीवन धाकड़,दसरथ नायमा,अर्जुन मदारिया,गोपाल पिपलिया,शांतिलाल वाकथरिया,गोविंद पटेल,सहित बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु व ग्रामीण जन उपस्थित थे।



More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है