Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आष्टा /किरण रांका

तिरंगा यात्रा से लोगों में देशभक्ति की भावना होगी जागृत – विधायक गोपालसिंह इंजीनियर
भारत की एकता में अनेकता की भावना को तिरंगा यात्रा से मिल रहा बढ़ावा – रायसिंह मेवाड़ा
आष्टा। प्रदेश सहित समूचे देश भर में गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस के पूर्व हर-घर तिरंगा यात्रा का आगाज होता है, उसी के चलते नगर में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हजारों की संख्या में विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सीएम राईस स्कूल से प्रारंभ हुई जो महाराणा प्रताप चौराहा, सिविल अस्पताल चौराहा, परदेशीपुरा, बुधवारा, खंडेलवाल चौराहा, शास्त्री कॉलोनी होते हुए पुनः सीएम राईस स्कूल पहुंची जहां तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।
तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। जब भी राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित किया जाए, तो उसे सम्मान की स्थिति में रखा जाना चाहिए। उसे अलग स्थान पर रखा जाना चाहिए। क्षतिग्रस्त या अस्त-व्यस्त राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित नहीं किया जाना चाहिए। भारत का राष्ट्रीय ध्वज शांति, प्रेम और एकता का प्रतीक है। भारत को आजाद कराने में कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान गंवाई। यह उनके अमूल्य बलिदान का प्रतिनिधित्व करता है।
विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान अब एक जन आंदोलन बन गया है जिसमें हर कोई एक साथ मिल कर राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहा है। गांवों से लेकर शहरों तक देशभर के लोग तिरंगा फहरा रहे है और हमारे देश के लिए बहादुरी से लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति आभार व्यक्त कर रहे है। इस अभियान ने विशेष रूप से युवाओं और बच्चों को प्रभावित किया है तथा उन्हें भारत के स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियों को संरक्षित करने के लिए प्रोत्साहित किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने एक बार फिर से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में एक मील का पत्थर अर्जित किया है। इस अभियान के माध्यम से भारत की एकता में अनेकता की भावना को और अधिक बढ़ावा मिला है। तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान, पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष कृपालसिंह पटाड़ा, जनपद उपाध्यक्ष गजराजसिंह पटेल, पार्षद रवि शर्मा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती,एसडीओपी आकाश अमलकर, सीएमओ राजेश सक्सेना, थाना प्रभारी रविन्द्र यादव, तहसीलदार पंकज पवैया, नायब तहसीलदार मुकेश सांवले, चंचल जैन, जनपद सीईओ अमित व्यास, बीईओ अजबसिंह राजपूत, प्राचार्य मोहम्मद सितवत खान, बीआरसी तरूण बैरागी, अनिल श्रीवास्तव, सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों के शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित हजारों की संख्या में विद्यार्थीगण मौजूद थे।