Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आष्टा /किरण रांका
नगर में सुख शांति की कामना के लिये अनेक धार्मिक उपक्रमो के साथ ही कांवड़ यात्राएं भी लगातार निकाली जा रही है । शनिवार को ऐसे ही कांवड़ यात्रियों का एक दल वार्ड 17 स्थित काछिपुरा से पार्वती तट पर प्राचीन शिवालय के दर्शन कर सिध्दपुर सीहोर के कुबरेश्वर धाम में अभिषेक के लिए निकला । दो दर्जन से अधिक कांवड़िये पार्वती का पवित्र जल अपनी कांवड़ में ले कर गए हैं । कांवड़ यात्रा में महिलाएं भी शामिल हैं ।शंकर मन्दिर से शुरू हुई यात्रा 40 किलोमीटर तक पैदल कुबरेश्वर धाम पहुंचेगी ।
मार्ग में ग्राम किलेरामा में पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार , पार्वती धाम गौशाला के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह , महिला कुशवाह समाज की जिलाध्यक्ष श्री मति गीता कुशवाह , अधिवक्ता श्री मति राखी सुरेंद्र परमार की अगुआई में सभी कांवड़ यात्रियों का भाव भीना स्वागत किया गया । हर हर महादेव और बोल बम के नारों के साथ यात्रा शंकर मन्दिर से किलेरामा पहुंची जहां ग्रामीण श्रद्धालुओं ने कांवड़ पूजन की और सभी कांवड़ियों का पुष्पमालाओं और अंग वस्त्र पहना कर स्वागत किया ।
इस अवसर पर पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार और गौशाला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह ने कहा कि धर्म साधना में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है । इस अवसर पर पूर्व सरपंच मधुसूदन परमार , अधिवक्ता सुरेंद्र परमार , सुशील कुशवाह , श्रीमती इंद्रा परमार , संदीप राजपूत , रवि बागवान , रितेश बागवान विशाल मालवीय अजय कुशवाहा , प्रदीप बागवान , राज कुशवाहा , निखिल कुशवाह , राम कुशवाहा , सुशील कुशवाह , ओम सिंह राजपूत , मुकेश कुशवाहा , विजय कुशवाहा जितेंद्र साहू , तनुज कुशवाहा , विशाल कुशवाहा , लखन विश्वकर्मा , लखन विश्वकर्मा ऊषा विश्वकर्मा , नीता देव हरे , गायत्री कुशवाह , अनीता महाडिक , पवन जैन , नरेंद्र पोरवाल , निर्मला जैन आदि
ने भी कांवड़ पूजन करके सभी यात्रियों की सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं ।