लोकेशन – अमानगंज
रिपोर्ट – प्रदीप अवस्थी
दिनांक – 10/08/2024

आज नगर परिषद अमानगंज में मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा रक्षाबंधन एवं सावन उत्सव लाडली बहनों के लिए आभार सह उपहार कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें शामिल हुए भाजपा वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष पन्ना प्रदेश कार्य समिति सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ प्रशांत चतुर्वेदी, नगर परिषद अध्यक्ष श्री मति सरिका शारदा खटीक, राम लाल लखेरा, वरिष्ठ नेता लखन लाल तिवारी, ने सर्वप्रथम मां भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, के चित्र पर माल्यार्पण ओर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया उसके बाद मंचासीन अतिथियों का स्वागत सम्मान एवं लाडली बहनों का सम्मान नगर परिषद के कर्मचारियों के द्वारा किया गया नगर परिषद अमानगंज में प्रोजेक्टर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी का भाषण सभी लाडली बहनों को दिखाया और सुनवाया गया आज मध्य प्रदेश की सभी लाडली बहनों के खाते में हर माह की तरह 1250 और सावन के माह में ढाई सौ रुपए मुख्यमंत्री जी ने एक क्लिक के माध्यम से₹1500 की राशि लाडली बहनों के खाते में डाली जैसे ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने क्लिक के माध्यम से राशि ट्रांसफर की लाडली बहनों बहुत प्रसन्नता जाहिर की कार्यक्रम के बाद नगर परिषद् अमानगंज पदस्थ रामकुमार दुबे ए के द्वारा सभी जनता जनार्दन को अपने स्थान पर खड़े होकर शपथ दिलवाई गई की हम राष्ट्रध्वज तिरंगा को अपने घर में लगाएंगे और इसकी सुरक्षा करेंगे और भारत के स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करेंगे आज के कार्यक्रम में भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश चतुर्वेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ प्रशांत चतुर्वेदी, नगर परिषद अध्यक्ष अमानगंज श्रीमती सारिका शारदा खटीक, लखन लाल तिवारी, रामलाल लखेरा, प्रेम नारायण शर्मा, रामू सोनी, राजदीप गोस्वामी, पत्रकार नीरज रैकवार, अमित दुबे, रविन्द्र शर्मा, राजेश के तिवारी, आलोक मोदी, शारदा खटीक, cmo अंकित सोनी, इंजिनियर इलियास खान, एवं समस्त नगर परिषद अमानगंज के कर्मचारी पत्रकार बंधु, जनता जनार्दन लाडली बहने और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण