Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 9, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्रेकिंग परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री और कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री सिंह स्वतंत्रता दिवस पर करेंगे ध्वजारोहण

ब्रेकिंग

 

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री और कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री सिंह स्वतंत्रता दिवस पर करेंगे ध्वजारोहण

कटनी। प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री और कटनी जिले के नवनियुक्त प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को प्रातः 9 बजे पुलिस लाइन स्थित पुलिस ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करेंगे। साथ ही वे यहां पुलिस ग्राउंड में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे।

प्रभारी मंत्री श्री सिंह यहां दोपहर 12 बजे शासकीय माध्यमिक शाला मझगवा फाटक में छात्रों के साथ मध्यान्ह भोजन में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर एक बजे जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं व आमजनों से भेंट करेंगे। तदुपरांत प्रभारी मंत्री दोपहर दो बजे सड़क मार्ग से कटनी से व्हाया जबलपुर -राजमार्ग चौराहा -बरेली होते हुए भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रभारी मंत्री श्री सिंह का जिले में बुधवार 14अगस्त की रात्रि 9 बजे सर्किट हाउस कटनी में आगमन होगा