विद्यार्थी परिषद ने निकाली 700 फीट की विशाल तिरंगा यात्रा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कटनी जिले के बड़वारा इकाई द्वारा स्वाधीन भारत की पूर्व संध्या पर 700 फीट की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गयी | जिसमें बड़वारा इकाई के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने
बड़े हर्ष उल्लास के साथ सहभाग किया | तिरंगा यात्रा का शुभारंभ तिरंगा यात्रा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय से हुआ उपरांत मिशन चौक होते हुए
बाजार से गढ़ी होते हुए , विद्यालय में समापन हुआ | तिरंगा यात्रा में 2000 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए जिसमे शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,सीएम राइस विद्यालय, शारदा मॉडल स्कूल जैसे विद्यालयों के विद्यार्थी सभी ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और इस विशाल तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय
विद्यार्थी परिषद की विभाग संगठन मंत्री सुश्री वसुंधरा सिंह जी, बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, कटनी जिला संयोजक ऋषभ त्रिपाठी जी , प्रांत कार्यकारी सदस्य आशुतोष विश्वकर्मा , उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य जुगल किशोर एवं विद्यार्थी परिषद के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

More Stories
बकाया कर अदायगी न करने पर निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार की सख्त कार्रवाई 10 बड़े बकायेदारों को जारी किया वारंट
सशक्त नेतृत्व में तेज़ रफ्तार विकास: 41 लाख के डामरीकरण कार्यों का महापौर ने किया निरीक्षण सुदृढ़ सड़कों से सशक्त शहर की ओर बढ़ता कटनी
स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु नगरवासियों की जागरूकता और सहभागिता अहम – निगमायुक्त सुश्री परिहार सर्वेक्षण के हर मानक पर खरा उतरने हेतु आवश्यक तैयारियों की समीक्षा कर निगमायुक्त नें दिए आवश्यक दिशा – निर्देश स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में नगर की सफाई व्यवस्था में कसावट लाने प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही भी तय