अभिनय कार्यशाला का संचालन कटनी मै
बड़े ही हर्ष का विषय है कि कटनी शहर में इन दिनों विंग्स थिएटर कटनी के माध्यम से और इल्यूजन थिएटर एवं सेवा भाव जागरण समिति भोपाल के सहयोग से प्रस्तुति परक नाट्य कार्यशाला का संचालन अनामिका एकेडमी दुर्गा चौक खिरहनी कटनी मै हो रहा है,इस नाट्य कार्यशाला के निर्देशक है युवा रंगकर्मी और अभिनेता
हिम्मत गोस्वामी । जिसके तहत कटनी के ही बच्चे नाट्य कार्यशाला से अभिनय के विभिन्न पक्षों का अध्ययन कर तीन लघु नाटकों की प्रस्तुति देगें जिनका प्रदर्शन कार्यशाला के समापन के पश्चात किया जाएगा ।हिम्मत गोस्वामी ने बताया कि तीन लघु नाटक जो कि हमारे समाज के सामाजिक विषयों पर आधारित है उनको नाट्य माध्यम से लोगो तक पहुंचना है कि कैसे हरे समाज में ये घटनाएं
विषागतियां घट रही है जिनके माध्यम से सामाजिक संदेश देने का कार्य इस नाटक के माध्यम से किया जाएगा , इस कार्यशाला में सभी प्रशिक्षु कटनी के ही है जो स्कूल कॉलेज में अध्यनरत हैं
हिम्मत गोस्वामी ने अनमिका एकेडमी की प्रिंसिपल श्रीमती अनामिका बाजपेई दीदी का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने अपने स्कूल में वर्कशॉप करने हेतु जगह उपलब्ध कराई ।

More Stories
अमित शाह–संजय सत्येंद्र पाठक मुलाकात दिल्ली की भेंट से प्रदेश की सियासत में हलचल
कटनी स्टेशन पर 163 से ज्यादा बच्चों को उतारने से हड़कंप, पढ़ाई या मानव तस्करी…? जांच के बाद 7 पर केस, मुस्लिम समुदाय में नाराज़गी
जतिन निषाद बने बजरंग दल शिव प्रखंड संयोजक, संगठन ने जताया भरोसा