कटनी रेल पुलिस ने आगामी त्योहारों के दौरान महिला सम्बंधी अपराधों की रोकथाम के लिए कटनी रेलवे स्टेशन जंक्शन पर पिंक बूथ बनाया
कटनी। रेल पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार कटनी रेल पुलिस ने आगामी त्योहारों के दौरान महिला सम्बंधी अपराधों की रोकथाम के लिए कटनी रेलवे स्टेशन जंक्शन पर पिंक बूथ बनाया है, जहां पूरे समय रेल पुलिस कर्मचारी तैनात रहकर अपराधों की रोकथाम के
लिए प्रयास करेंगे। पिंक बूथ में हेल्पलाइन नम्बर का भी उल्लेख किया गया है, इन नम्बरों पर सम्पर्क करते हुए किसी भी आपात स्थिति में संपर्क कर मदद ली जा सकती है। आज शनिवार को जीआरपी थाना प्रभारी अरुणा वाहने ने पिंक बूथ पर महिला यात्रियों को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सफर के दौरान अपना और अपने लगेज का ध्यान रखें और किसी भी तरह की आपात स्थिति या घटना होने पर तत्काल हेल्पलाईन नम्बर 139 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर महिला यात्रियों के मोबाइल पर एप्प भी डाउनलोड करवाया गया।

More Stories
बमनगंवा शासकीय स्कूल में बाउंड्री बाल गिरने से कक्षा 5 वी के छात्र राजकुमार बर्मन की मौत
मैं तो केवल अपने माता-पिता का सेवक हूँ” बाबू ग्रोवर का भावुक उद्बोधन सुन नम हुईं आँखें 36वीं वर्षगांठ पर हृदय से व्यक्त किया आभार, हर सहयोगी को मंच से किया नमन
जनता की आवाज बनी जनसुनवाई, महापौर के निर्देश पर कई मामलों का हुआ तत्काल समाधान नागरिक समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल बनी महापौर जनसुनवाई पूर्व जनसुनवाइयों के लंबित प्रकरणों की हुई समीक्षा, त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश