
भिंड : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की पुण्यतिथि पर शहर के सुभाष तिराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि देकर याद किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि देश की आजादी के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा किए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।उनके बलिदान को यह देश युगों-युगों तक याद रखेगा।आजाद हिन्द फ़ौज के संस्थापक नेताजी के नारे तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा ने युवाओं को स्वाधीनता के लिए प्रोत्साहित किया।
एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र टंटी राजावत ने कहा कि सुभाष चन्द्र बोस भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए उन्होंने जापान के सहयोग से आजाद हिंद फौज का गठन किया था और उन्होंने आजाद हिंद फौज द्वारा देश से अंग्रेजी हुकूमत के पैरों को उखाड़ फेंका था।
इस अवसर पर भाजपा नेता सुनील बाल्मिकी,मंडल अध्यक्ष अमित जैन, मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह राठौर,मंडल उपाध्यक्ष प्रशांत सोनी,युवा नेता आईटी प्रभारी दीपेश तोमर,सौरव पुलक,युवा नेता आशीष बोहरे आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है