Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

वार्ड 15 में बन रहे सीसी रोड़ निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
आष्टा/किरण रांका
नगरपालिका द्वारा नगर में निरंतर विकास कार्य जारी है। नगर के सर्वांगिण विकास के लिए संपूर्ण परिषद व नगरपालिका की टीम कृतसंकल्पित है। परिषद के प्रयास से व नगरपालिका को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दृष्टि से वर्षो पूर्व बनाया गया सीएमओं आवास जो काफी क्षतिग्रस्त अवस्था में आने से जीर्ण-शीर्ण हो चुका है। उसे नियमानुसार तोड़ने की कार्यवाही कर सीएमओ आवास के स्थान पर शॉपिंग कॉम्पलेक्स का निर्माण करने हेतु कार्ययोजना बनाई गई है जो शीघ्र ही धरातल पर उतरेगी।
इस आशय के विचार नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने वार्ड क्रमांक 15 स्थित निर्माणाधीन सीसी रोड़ निर्माण कार्य के निरीक्षण अवसर पर व्यक्त किए। उक्त कार्य का निरीक्षण नपाध्यक्ष प्रतिनिधि व वार्ड पार्षद तेजसिंह राठौर सहित वार्डवासियों की उपस्थिति में हुआ। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सीसी रोड़ 7 लाख 12 हजार रूपये की लागत से वार्ड क्रमांक 15 में फिल्टर प्लांट एवं पार्क के बीच बनेगा। श्री मेवाड़ा ने कहा कि इस सीसी रोड़ के बन जाने से सुभाष नगर सीधे कन्नौद रोड़ से जुड़ जाएगा, वहीं सुभाष नगर के नागरिकों को आवागमन में सुगमता होगी। वार्ड के वरिष्ठ नागरिकगण बड़ी संख्या में व्यायायाम करने पार्क में आते है, वहीं नन्हें-मुन्हें बच्चे भी मनोरंजन हेतु पार्क में आवागमन करते है। व्यवस्थित सीसीकरण होने से अब बच्चों सहित वरिष्ठ नागरिकगणों को आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही शीतला माता मंदिर भी रोड़ के समीप है, जिसमें दर्शनार्थ बड़ी संख्या में सुभाष नगर के नागरिकगण आते है। रोड़ के बनने से जहां मंदिर की सुंदरता बड़ी है, वहीं नागरिकों को कच्चे मार्ग से मुक्ति मिली है। निरीक्षण के दौरान नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के साथ वार्ड पार्षद तेजसिंह राठौर, व्यापार महासभा अध्यक्ष रूपेश राठौर, हेमा कोठारी, विजय मेवाड़ा, अर्जुनसिंह ठाकुर, विनोद घेंघट, मनीष किल्लौदिया आदि मौजूद थे।