
सरदारपुर राहुल राठोड़ की रिपोर्ट
सरदारपुर -राजोद हल छट के मौके पर भगवान बलराम की आकर्षक शोभायात्रा धाकड़ युवा संघ द्वारा नगर में निकाली गई। माता विश्वेश्वरी मंदिर रानीखेड़ी से निकली यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में भगवान बलराम की झांकी ,शिव पार्वती,कृष्ण राधा,हनुमान सहित वानर सेना आदि का स्वांग रचित कलाकार शामिल हुए। बदनावर से आये संगम बेंड ने एक से बढ़कर एक भजनों एवं देश भक्ति गीतो की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। खाख चोक व्यायाम शाला खाचरोद के खम्ब मल पर प्रदर्शनकारी कलाकारों ने शामिल होकर प्रदर्शन किया,हर वर्ष ये कलाकार आकर्षण का केंद्र बिंदु होते है। जगह जगह लोगो ने स्वागत किया। शोभायात्रा सुबह 11 बजे से शुरू हुई जिसका शाम 5 बजे आथमनावास स्थित श्रीकृष्ण मंदिर पर आरती कर महा प्रसाद का वितरण कर समापन हुआ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है