29 अगस्त 2024 नारनौल, के पी स्कूल खटोटी कला द्वारा स्कूल के विद्यार्थियों के लिए कैरियर गाइडेंस एवं मोटिवेशनल उद्बोधन का कार्यक्रम रखा गया। भूतपूर्व सैनिक सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल देव आनंद गुर्जर द्वारा मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया गया। डॉ हंसराज गुर्जर द्वारा मुख्य वक्ता का परिचय करवाया गया । विद्यालय डायरेक्टर अख्तर सिंह यादव द्वारा स्वागत किया गया। उद्बोधन में नवमी से 12वीं तक के बालक एवं बालिकाओं ने हिस्सा लिया।
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने विद्यार्थियों को भारतीय सेना में अपना करियर बनाने के बारे में विस्तार पूर्वक विभिन्न परीक्षा एवं जरूरी इंटरव्यू तथा मेडिकल मापदंडों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। भारतीय सेवा में हाल ही में महिलाओं के लिए नेशनल डिफेंस एकेडमी एवं महिला सैनिक बनने की शुरुआत किए जाने पर भारत सरकार द्वारा भारतीय सेना में महिलाओं को सम्मान अधिकार देने की दिशा में महिला परमानेंट कमिशन एवं सेवा में महिलाओं सैनिकों की भर्ती करने की शुरुआत करने को एक ऐतिहासिक कदम का लाभ ज्यादा से ज्यादा उठाना चाहिए । जिस पर मौजूद विद्यार्थी एवं महिला शिक्षकों द्वारा ताली बजाकर अभिनंदन किया गया । विद्यार्थियों के सवाल जवाब के दौरान कर्नल ने बताया कि मां भारती के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को वीर पुत्र एवं वीर नारी कहकर संबोधित किया जाता है लेकिन आम भाषा एवं चर्चाओं के दौरान वीर पुत्रों को “शाहिद एवं मार्टीयर” कहकर संबोधित किया जाता है जो भारतीय सेना एवं कानूनी नजरिए से अनुचित है । शाहिद शब्द का इस्तेमाल इस्लाम धर्म तथा मार्टीयर शब्द क्रिश्चियन धर्म के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वालों के लिए किया जाता है ।
डायरेक्टर अतर सिंह यादव, प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार डॉ हंसराज गुर्जर आदि उद्बोधन में मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में डायरेक्ट द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…