
गुना 05 सितम्बर 2024
कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह के निर्देशन में खाद्य विभाग द्वारा विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण जारी हैं इसी क्रम में आज सुमन फिलिंग स्टेशन की जांच में स्टॉक पेट्रोल 1897 लीटर और डीजल में 2260 ली का अंतर पाया गया है स्टॉक रिजिस्टर जानकारी अनुसार मेंटेन नहीं किया गया था तथा अग्निशमक यंत्र भी एकस्पयर पाया गया इसलिए पेट्रोल की शिकायत पर पंप सील किया गया। जांच में डेंसिटी मशीन और वास्तिवक अंतर से सैंपल की कार्यवाही भी की गयी हैं। इसमें मोटर स्पीड और हाई स्पीड डीजल एक्ट 2005 के तहत कार्यवाही की गयी हैं। जांच के दौरान जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी श्री तुलेश्वर कुर्रे, श्री शिवराम कुशवाह, इंदु शर्मा और नायब तहसीलदार सुश्री रेणु कांसलीवाल तथा पुलिस बल उपस्थित रहे ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है