Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शिक्षक और सड़क एक समान, दोनों से होती है मंजिल की प्राप्ति – रायसिंह मेवाड़ा
सीएम राईस में मना शिक्षक दिवस समारोह
आष्टा/किरण रांका
सी.एम. राइज शासकीय उत्कृष्ट उमावि में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक गोपालसिंह इंजीनियर द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। शिक्षक दिवस कार्यक्रम में नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवनसिंह मंडलोई, जनपद अध्यक्ष श्रीमती दीक्षा सोनू गुणवान, उपाध्यक्ष गजराजसिंह पटेल, न.पा. उपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, वार्ड पार्षद रविन्द्र शर्मा, डॉ. सुरूचिसिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।
संस्था प्राचार्य मो. सितवत खान द्वारा शिक्षक दिवस पर आमंत्रित मंचासीन अतिथियों का प्रतिक चिन्ह भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व समूह नृत्य की मनमोहक सुंदर प्रस्तुतियां दी गई।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र परिषद के सदस्यों द्वारा विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का पुष्पमाला, श्रीफल व उपहार के साथ स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी के जीवन में गुरू का बहुत महत्व होता है, बिना गुरू के शिक्षा अर्जित नही की जा सकती। समस्त गुरूजनों ने अपने समर्पण और ज्ञान के माध्यम से अनगिनत विद्यार्थियों को भविष्य का आयना दिखाकर नया आकार दिया है। विधायक श्री इंजीनियर ने कहा कि शिक्षक न केवल आपकों शिक्षा देते है, बल्कि आपकों अनुभव और मार्गदर्शन के जरिए जीवन को सफल बनाने का मंत्र भी बताते है।
विशेष अतिथि के रूप में मंचासीन नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक और सड़क एक समान होते है। जिस प्रकार सड़क अपने राहगिर को अपने मुकाम पर पहुंचाती है, उसी प्रकार एक शिक्षक भी अपने विद्यार्थियों में अपार ज्ञान उसके जीवन में समाहित कर उसे अपनी मंजिल तक पहुंचाते है। जिलापं उपाध्यक्ष जीवनसिंह मंडलोई, जनपद अध्यक्ष दीक्षा सोनू गुणवान ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।
संस्था प्राचार्य मो. सितवत खान ने छात्रों के सर्वागिण विकास हेतु शिक्षक के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन को सराहा। संचालन शिक्षक सतीश वर्मा के मार्गदर्शन में विद्यार्थी खुशी जोशी एवं भूमिका झाला द्वारा किया।
जिला मुख्यालय पर हुए प्रवीण्य सूची में नामांकित करने वाले विद्यार्थी – माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित परीक्षा 2024 में इस संस्था के तीन विद्यार्थियों ने अलग अलग संकाय में जिले की प्राविण्य सूची में कलां संकाय में मुस्कान दवारिया, गणित संकाय में श्रेया गुप्ता, वाणिज्य संकाय में आशीष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। शिक्षक दिवस के अवसर पर संस्था प्राचार्य मो सितवत खान को कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला सीहोर में आयोजित शिक्षक दिवस सम्मान समारोह में प्रमाण पत्र एवं प्रतिकचिंह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था के
शिक्षक विष्णु पंवार, असमा खानम, सम्राट ढोके, पदमा परमार, पवन कुमार राया, जितेन्द्र मेवाड़े, धर्मेन्द्र मेवाड़ा, निहायत मंसूरी, अमिता सोनी, नमिता लोवंशी, रघुवीर सिंह, जितेनद्र आर्य, भूपेन्द्र शिंदे, राखी पोहाने, जितेन्द्र धववाल, लीला भिलाला, मोनिका जैन, नेहा अंसारी, मनोज कुमार कलमोदिया, दीक्षा खंडेलवाल, मो इमरान, अभिलाषा श्रीवादी, तेजपालसिंह, वीरेन्द्रसिंह, सपना यादव, विनय कुमार तिवारी, राम सिंह, रीना सेन, उर्मिला यादव, दिनेश कुमार शर्मा, नीतू चौरसिया, नीता जैन, मनोज बड़ोदिया, राजीव सारसिया, निर्मलदास बैरागी, कासिम खान, जितेन्द्र वर्मा, दिनेश गहरवाल, रफत जहां, रामेश्वर दामड़िया, विजय हाटेकर, सतीश कुमार वर्मा, राजेश मालवीय, धीरज शर्मा, हेमंत मेवाड़ा, गोरीशंकर मालवीय, वंदना सोलंकी, हुकुमचंद, शशि बिंजवा, ज्योति मंडलोई, ज्योति चौहान, अनिल पटेल, डी.एस. मांडवा, मुकुंद सिंह बड़ोदिया, कमलेश वर्मा, एस.के. सिंगारिया, रजनीकर महेश्वरी, ज्ञानसिंह मेवाड़ा आदि शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।