Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

नगर में निकाला गया जुलुस ,जुलुस मे सकल श्री संघ के सभी सदस्य उपस्थित थे

प्रितेश घोड़ावत

कल्याणपुरा में स्थानीय अणु दरबार स्थानक में आयोजित पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के अंतर्गत चौथे दिन बुधवार को बाहर से पधारे श्री मति लाड कुंवर जी नाहटा और श्री मति नीलम बहन पगारिया ने भगवान महावीर के जन्म प्रसंग का वर्णन किया।
जैन समाज के मुख्य पर्युषण पर्व के चौथे दिन सकल श्री संघ द्वारा भगवान महावीरस्वामी का जन्मकल्याण महोत्सव मनाया गया। बुधवार को सकल श्री संघ की उपस्थिति में भगवान महावीर स्वामी का जन्मवाचन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जैसे ही जन्मवाचन सम्पन्न हुआ, वैसे ही भगवान महावीर के जयकारों से सम्पूर्ण धर्मसभा स्थल गूंज उठा फिर केशर, कुमकुम के छापे लगाए गए और प्रसाद वितरण की गई,
इसके बाद जैन मंदिर मे दादा नेमीनाथ के दरबार मे सकल श्री संघ द्वारा भगवान महावीर के जन्म के पूर्व रात्रि में माता त्रिशलादेवी के देखे गए चौदह स्वप्नों की बोली लगाई गई। जिसके अंत में भगवान के पालनाजी की बोली लगाई गई।

इस मौके पर सकल जैन श्री संघ का चल समारोह बैंड-बाजे से अम्बिका चौक,पुरना बस स्टेण्ड , सदर बाजार आदि स्थानों से होता हुआ पुन: जैन मंदिर पहुंचा। जहां भगवान की आरती के साथ आयोजन का समापन हुआ। चलसमारोह में महिलाओं द्वारा चौदह स्वप्न व पालनाजी को सिर पर रख कर नगर भ्रमण किया। इस दौरान चलसमारोह में बड़ी संख्या में सकल श्री संघ सदस्य उपस्थित थे

मंदिर में हुई परमात्मा की विशेष अंगरचना

चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याण महोत्सव के उपलक्ष्य में जैन मंदिर में विराजित तीर्थंकर भगवान दादा नेमीनाथ जी की प्रतिमा का विभिन्न सामग्रियों से आकर्षक श्रंगार किया । रात के समय मंदिर में की गई जगमगाहट भरी सजावट से प्रतिमाओं की सजी हुई अंगरचना का स्वरूप और भी आकर्षित बन गया.