#

मैहर | मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश में किसानों की बढ़ती हुई आर्थिक परेशानियां, एम.एस.पी लागू कराने, बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि एवं स्मार्ट मीटर के नाम पर लूट का विरोध, बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था, महिलाओं एवं अबोध बालिकाओं पर हो रहे दुराचार, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्गों अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे भेदभाव अत्याचार एवं शंकर प्रसाद पटेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमदरा की बिल्डिंग को तकनीकी रूप से डिस्मेंटल घोषित किया जा चुका है फिरभी क्लासेस संचालित हो रही है उसे शीघ्र नव निर्माण किया जाए एवं हरिजन आदिवासी बस्ती से लगी नहर में आने जाने के लिए पुल का निर्माण किया जाए एवं हरिजन आदिवासी बस्ती का बिनैका फीडर बदल कर अमदरा से जोड़ा जाए एवं पशुओं द्वारा किसानों की फसल का नुकसान होना, गौमाता का गली गली घूमना और रोड में दुर्घटना से बचाओ हेतु गौशाला का निर्माण कर व्यवस्था करना आदि स्थानीय समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस अमदरा द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया।
उक्त धरना प्रदर्शन में अमदरा क्षेत्र के सभी वरिष्ठ कांग्रेस जन, ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारियों, मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, आई टी सेल सहित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, मंडलम सेक्टर अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे…

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है