लोकेशन – सरदारपुर
घर-घर विराजे गजानन, विधि विधान से हुई पूजा-अर्चना; ढोल ढमाकों के साथ बप्पा को ले गए स्थापना स्थल*

सरदारपुर – नगर समेत अंचल में शनिवार को गणेश उत्सव की धूम रही है। शहर सहित अंचल से आए लोग गजानन के जयकारे लगाते हुए सिद्धि विनायक गणपति को अपने साथ दोपहिया वाहन तो कहीं ट्रैक्टर-ट्राॅली, रथ में लेकर गए। लोडिंग वाहन से भी लंबोदर सार्वजनिक पंडालों में पहुंचे। इसके साथ ही अब गणेशोत्सव प्रारंभ हो गया है।घर और गली-मोहल्लों में गणेशजी की स्थापना के साथ ही गणपति के जयकारों से शहर गूंज उठा। शहर के प्रमुख मार्गों पर ‘गणपति बप्पा मोरिया’ ‘देवा हो देवा गणपति देवा’ के जयकारों से शहर गणेशमय हो गया। सुबह से ही बाजार में गणेश प्रतिमाओं की दुकानें सज गई थी। शुभ मुहूर्त में गणेश स्थापना विधि-विधान के साथ की गई। शहर के तिराहा और चौराहों पर भक्तों के जयकारों के साथ जुलूस निकल रहे थे। गांव से कोई ट्रैक्टर से तो कोई लोडिंग वाहन में गजानन को लेने आया। सुबह से शाम तक यह सिलसिला चलता रहा। इसके अलावा घर में स्थापना के लिए लोगों ने प्रतिमा की जमकर खरीदारी की।
*सदर बाजार पर बड़े राजा की स्थापना*
नगर में हर बार की तरह इस बार भी 50 से अधिक स्थानों पर गणेश पंडाल सजाए गए हैं। मिठाइयों और फूलों की दुकान पर भी भीड़ देखी गई।
सरदारपुर से राहुल राठोड़

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण