Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन – परासिया

 

शिक्षकों का सम्मान: परासिया विधायक सोहनलाल बाल्मीक ने आयोजित किया सम्मान समारोह

 

परासिया 8 सितंबर रविवार को परासिया विधायक सोहनलाल बाल्मीक द्वारा उत्सव लान परासिया में परासिया विधानसभा के शासकीय एवं अशासकीय शाला के शिक्षक,शिक्षिकाओ का सम्मान समरोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक,शिक्षिकाए उपस्थित रहें, जिन्हें विधायक सोहनलाल बाल्मीक ने सम्मानित किया।

 

विधायक सोहनलाल बाल्मीक ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने शिक्षकों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

 

इस अवसर पर शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने विधायक सोहनलाल बाल्मीक का आभार व्यक्त किया और उनके समर्थन की सराहना की।

 

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षा अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।आयोजन को सफल बनाने में विधायक सोहनलाल बाल्मीक के साथ-साथ शिक्षक संघ और स्थानीय लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

परासिया से विक्की चौहान की रिपोर्ट