लोकेशन – कटनी
सीएम डॉ मोहन यादव का आगमन गुरुवार को,बहोरीबंद में करेंगे लिफ्ट इरिगेशन प्रोजेक्ट का भूमिपूजन*

कटनी/ बहोरीबंद। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 12 सितंबर को दोपहर 2 बजे बहोरीबंद आएंगे।जहां पर श्री यादव 836 करोड़(जीएसटी रहित)के महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट बहोरीबंद माइक्रो लिफ्ट इरिगेशन प्रोजेक्ट का भूमिपूजन करेंगे।यह सीएम डॉ यादव का जिले में पहला दौरा है। प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।दोपहर में जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर दिलीप यादव और एस पी अभिजीत रंजन एसडीएम राकेश चौरसिया सीईओ जिलापंचायत शिशिर गेमावत तहसीलदार गौरव पाणडे सीईओ अभिषेक कुमार ने विधायक प्रणय प्रभात पांडेय की मौजूदगी में हैलीपेड स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए।गौरतलब है कि विधानसभा क्षेत्र के 146 गांव सहित कुल 151 गांव की 80 हजार एकड़ जमीन की सिंचाई करने के लिए बहोरीबंद माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन योजना को सरकार ने मंजूरी दे दी है।इसके निर्माण के लिए एजेंसी भी तय की जा चुकी है।मुख्यमंत्री के द्वारा भूमिपूजन के साथ इस प्रोजेक्ट को मूर्त रूप देने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसे क्षेत्रीय विधायक प्रणय पांडे की बहुत बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।
अभिषेक नायक की खास रिपोर्ट

More Stories
नवांकुर संस्था बारडोली वेलफेयर सोसायटी ने जल संरक्षण हेतु किया श्रमदान, दिया जल बचाने का संदेश
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…
कर्तव्यबोध के साथ समाजसेवा को राजनीति का आधार बनाने का आह्वान पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ, सांसद विधायक सहित वरिष्ठ नेता हुए शामिल, दिखा अनुशासन