Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

परासिया -:

 

कन्हरगांव में जिला स्तरीय कुश्ती दंगल का आयोजन 14 सितंबर को आयोजित होगा

 

ग्राम पंचायत कन्हरगांव में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कुश्ती दंगल का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।जिसमें जिला सहित अन्य जिलों के पहलवान भाग लेंगे। आयोजन समिति द्वारा सभी पहलवानों एवं दर्शकों के लिए बैठने की उत्तम व्यवस्था की गई है।और विजेता पहलवानों को 100 रूपए से 5000 हजार तक के इनाम घोषित किए गए हैं।

 

कार्यक्रम 14 सितंबर 2024, शनिवार को 12: से 06: बजे कार्यक्रम स्थल ग्राम पंचायत कन्हरगांव के बाजार चौक में आयोजित किया गया है। आयोजन समिति सभी पहलवानों एवं दर्शकों से अपील करती है कि वे इस कार्यक्रम में शामिल हों और कुश्ती दंगल के इस महान खेल का आनंद लें। सभी पहलवानों को अपना आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है।

 

कृपया ध्यान दें कि:

कोई भी पहलवान शराब के नशे में कुश्ती दंगल में प्रवेश नहीं करेगा।

कार्यक्रम में कोई व्यवधान न हो, इसलिए पुलिस की तैनाती रहेगी।

कुश्ती दंगल में कोई दुर्घटना या हादसा होता है तो यह जिम्मेदारी स्वयं पहलवानों की होगी, समिति की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। समिति का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा।

 

आयोजक समिति:

अध्यक्ष पूर्व सरपंच परसोली कलीचंद पटेल उपाध्यक्ष सरपंच श्रीमती इंद्रा टांडेकर कन्हरगांव

सदस्य श्रीमती किरण शर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य सताप शाह उइके क्षेत्रीय जनपद सदस्य श्रीमती रेसवती रमेश कल्लू चंद्रवंशी पूर्व जनपद सदस्य विक्की चौहान दंगल समिति में विशेष सहयोगी सुभाष टांडेकर पूर्व सरपंच अशोक पवार उपसरपंच नेमी पवार पूर्व उपसरपंच इंदर लाल टांडेकर गोबिंदा साहू,जमना प्रसाद विश्वकर्मा गुरु पटेल,कमलेश टांडेकर कन्हैयालाल साहू संजू सोनी सहित समिति के सभी सदस्यों की उपस्थिति में यह कुश्ती दंगल कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है।

 

समिति द्वारा सभी का स्वागत किया जाएगा और विजेता पहलवानों को उचित इनाम देकर सम्मान किया जाएगा। यह कार्यक्रम कुश्ती के खेल को बढ़ावा देने और पहलवानों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

 

परासिया से विक्की चौहान की रिपोर्ट