परासिया -:
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार: परासिया विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों उप स्वास्थ्य केंद्रों की स्वीकृति मिली

परासिया विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए जिले के सांसद विवेक बंटी साहू के अथक प्रयासों से दर्जनों उप स्वास्थ्य केंद्रों की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है,जिससे उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी इन उप स्वास्थ्य केंद्रो स्वीकृति मिलने पर जनपद पंचायत परासिया के सभा कक्ष में महिला बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग समिति ने बैठक कर समय सीमा पर कार्य प्रारंभ करने पर चर्चा की गई इस दौरान जनपद अध्यक्ष श्रीमती आशा अशोक अमरवंशी जनपद उपाध्यक्ष जमील खान सभी सभापति जनपद सदस्य गण एवं विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
_इन ग्राम पंचायत में बनेगा 65 लख रुपए की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृति प्राप्त गांव_
ग्राम पंचायत पटपड़ा
खिरसाडोह-सोनापिपरी-डूंगरिया
जाटाछापर झुर्रेमाल खजरिअंतू भामोड़ी मानकादेहीखुर्द सेठिया
सेतपरास छितरी भाजीपानी सहित अन्य ग्राम शामिल है। उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण कार्यों से इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा मुहिया कराई जा सकेगी औरआमजनों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सकेगा
यह स्वीकृति स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
परासिया से विक्की चौहान की रिपोर्ट

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।