परासिया -:
मोगली उत्सव में प्रकृति संरक्षण पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

जन शिक्षा केंद्र कन्हरगांव में मोगली उत्सव के अवसर पर प्रकृति संरक्षण पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जन शिक्षा केंद्र के 32 स्कूलों में से 22 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण वन्य जीव-जंतुओं का संरक्षण नदी नाले तालाबों का संरक्षण पेड़ और वृक्षारोपण,भूमि का संरक्षण,और वायु प्रदूषण पर रोक जैसे विभिन्न विषयों पर निबंध लिखे।
कार्यक्रम का आयोजन जन शिक्षा केंद्र प्रभारी संतोष माटे, जन शिक्षक वीरेंद्र शर्मा,एजाज खान,और कार्यक्रम प्रभारी प्रकाश चरपे की उपस्थिति में किया गया।
प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे,जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। जन शिक्षा केंद्र स्तर पर प्रथम द्वितीय,और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में 28/09/24 और जिला स्तर पर 3.10.2024 को प्रश्न मंच में भाग लेंगे।
परासिया से विक्की चौहान की खास खबर

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है