Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन – आष्टा

 

बाबा रामदेव लोक कल्याण एवं सामाजिक समरसता के संपोषक:- कैलाश परमार

 

बाबा रामदेव जी ने अपना संपूर्ण जीवन लोक कल्याण के लिए समर्पित किया। बाबा रामदेव जी सामाजिक समरसता स्थापित करने, दीन दुखियो व असहाय लोगों की मदद करने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहे। बाबा रामदेव जी को लोक देवता के रूप में पहचाना जाता हैं। बाबा रामदेव जी के उपदेश एवं लोकगीत सदियों से प्रासंगिक होकर वर्तमान समय में भी अनुकरणीय हैं। दुनिया में जहां वर्गवाद, जातिगत भेदभाव व्याप्त हैं, वही बाबा रामदेव जी ने इन प्रथाओं के उन्मूलन की दिशा में काम किया। बाबा रामदेव जी ईश्वर का ही अवतार थे। वे सभी मनुष्यों की समानता में विश्वास करते थे, चाहे वह उच्च या निम्न हो, अमीर या गरीब हो। बाबा रामदेव जी एक उच्च कुल के होने के बाद भी उन्होने असहाय, दीनदुखी एवं समाज से तिरस्कृत वर्ग को समाज की मुख्य धारा में लाने का काम किया। बाबा रामदेव जी के जीवन उपदेशो से प्रत्येक मनुष्य को प्रेरणा लेना चाहिए। जब तक हमारी दृष्टि समान भाव की नही होगी तब तक सामाजिक सामंजस्य स्थापित नही हो सकता। उक्त आशय के उद्गार पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार ने बाबा रामदेव जी की दशमी के उपलक्ष्य में आयोजित भजन, पूजन एवं भंडारा कार्यक्रम में व्यक्त किए। विदित हो कि बाबा रामदेव जी की दशमी पर नगर सहित ग्रामीण क्षैत्रो में विधि विधान से पूजन एवं भंडारे आयोजित हुए। नगर के गल चौराहा स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर, मेवाडा कालोनी, सांई कालोनी स्थित मंदिरो में पूजन पाठ हुए। इस अवसर पर पूर्व पार्षद एवं कुशवाह समाज के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाह, बाबा रामदेव मंदिर गल चौराहा के पुजारी हरिशंकर जी, शंकरलाल रेकवार, विजय रेकवार, कैलाश मेहता, मेवाडा कालोनी मंदिर में जय सिंह मेवाडा, अचल मेवाडा, अमर सिंह मेवाडा, निर्मल मेवाडा आदि मौजूद थे।

 

आष्टा से किरण रांका की रिपोर्ट