भिण्ड -:
भिण्ड अटेर क्षेत्र के अहरौली काली निवासी तेजकरण बौहरे के पुत्र आचार्य विवेक शर्मा को वाराणसी में किया गया सम्मानित।

भिण्ड अटेर क्षेत्र के अहरौली काली निवासी तेजकरण बौहरे के पुत्र आचार्य विवेक शर्मा को वाराणसी में किया गया सम्मानित। उत्तर प्रदेश के केंद्रीय तिब्बती विश्वविद्यालय में आयोजित सेमिनार में देश के प्रमुख ज्योतिषाचार्य डॉ एच एस रावत जी धर्मगुरु , डॉ अजय भांवी जी डॉ अरुण बंसल जी
आचार्य डॉ अंजन गुरूजी आदि प्रकाण्ड विद्वानों के द्वारा आचार्य विवेक शर्मा को काशी गौरव ज्योतिष सम्मान से सम्मानित किया गया विवेक शर्मा की प्रारम्भिक शिक्षा भिण्ड में उसके बाद पश्चिम बंगाल हावड़ा में एवं काशी में पूर्ण शिक्षा हुई है विवेक शर्मा को काशी गौरव ज्योतिष सम्मान मिलने पर जिले के प्रमुख विद्वानों ने वरिष्ठ लोगों ने एवं जन प्रतिनिधियों मित्रजनों ने शुभकामनाएं बधाई दी वरिष्ठ समाजसेवी मनोज दैपुरिया जी ने शुभकामनाएं बधाई दी,जिले के विद्वानों में पं सोमेश कृष्ण शास्त्री कनेरा ने काशी ज्योतिष गौरव सम्मान मिलने पर कहा कि आचार्य विवेक शर्मा भिण्ड जिले के इकलौते विद्वान थे जो इस सेमिनार में शामिल हुए आचार्य विवेक शर्मा भिण्ड में ज्योतिष के माध्यम से आयुर्वेद के द्वारा एक नई समस्याओं के समाधान से लोगों की परेशानियों को दूर करेंगे
अटेर से दीपक सिंह गुर्जर की रिपोर्ट

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप