Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन -अमानगंज

 

*नप अमानगंज में मनाया स्वच्छता पखवाडा कार्यक्रम।

 

केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में चल रहे स्वच्छता पखवाडा कार्यक्रम के अंतर्गत आज नगर अमानगंज के स्थानीय पीएम श्री बालक उ. मा. विधालय अमानगंज में मनाया गया। कार्यक्रम के तहत विधालय के बच्चों, शिक्षकों, नगर परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से देश के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के जन्मदिवस 2 अक्टूबर तक संचालित किया जाना है जिसका उद्देश्य मानव जीवन में साफ सफाई का भाव, प्रत्येक घर साफ, स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक करना, अपने घर, पास पडोस, गाँव, नगर को स्वच्छ रखना आदि है जिसमें सभी लोग जागरुक होकर इस कार्य में आगे आकर साफ सफाई का ध्यान दें। विधालय के प्राचार्य सुरेंद्र द्विवेदी द्वारा उपस्थित सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। भाजपा मंडल अध्यक्ष डा. प्रशांत चतुर्वेदी ने अपने उद्भोदन में प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर का उदाहरण देते हुए कहा कि आखिर कैसे इंदौर लगातार स्वच्छता में नंबर वन है उसका कारण है कि जितना कार्य वहाँ के नगर निगम द्वारा किया जाता है उससे कहीं ज्यादा वहाँ के निवासरत लोग करते है क्योंकि वह स्वच्छता के प्रति जागरुक हैं न तो वह स्वयं गंदगी फैलाते हैं और न ही किसी को फैलाने देते है, इस प्रकार के माहौल से जब गंदगी फैलेगी नहीं तो बीमारियों से भी बचा जा सकता है,बीमारियों से बचना है तो साफ स्वच्छ रहना है, कार्यक्रम के तहत नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा मानव श्रंखला बनाई गई, सभी लोग एक दूसरे का हाथ पकडे भारत माता के जयकारे का उद्घोष करते देखे गये साथ ही स्वच्छता के सभी ने संकल्प लिया। उक्त कार्यकंम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति सारिका खटीक, भाजपा मंडल अध्यक्ष डा. प्रशांत चतुर्वेदी,सीएमओ अंकित सोनी, पार्षद मुकेश चौवे, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामलाल लखेरा, मंडल महामंत्री प्रदीप अवस्थी, भाजपा नेता शारदा खटीक, शंकर लहगेर,रामू सोनी, नप सब इंजीनियर इल्लयास खान, नप आर आई घनश्याम पाण्डेय,सफाई निरीक्षक प्रभाशंकर उपाध्याय,राम प्रताप पाण्डेय,पत्रकार नीरज रैकवार, पत्रकार प्रेमनारायण शर्मा, सचिन जैन, दीपक सुहाने आदि कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – प्रदीप अवस्थी