Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह द्वारा उद्यानिकी विभाग तथा सामाजिक न्याय विभाग की समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन

गुना -:

 

मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह द्वारा उद्यानिकी विभाग तथा सामाजिक न्याय विभाग की समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन

 

नर्सरी में सब्‍जी पौध उत्‍पादन बढ़ाकर आय वृद्धि करने के संबंध में दिये निर्देश

दिव्यांगजनों को रोजगार के लिए कैंटीन खोलकर उनसे कराएं संचालित – मंत्री श्री कुशवाह

गुना 20 सितम्बर 2024

सामाजिक न्‍याय एवं दिव्‍यांगजन सशक्तिकरण एवं उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्‍करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह द्वारा आज एनएफएल रेस्ट हाउस में उद्यानिकी विभाग तथा सामाजिक न्याय विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विशाल सिंह, अनुविभागीय अधिकारी चांचौड़ा श्री रवि मालवीय, उप संचालक उद्यानिकी श्री जी.एस. रघुवंशी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

नर्सरी में सब्‍जी पौध उत्‍पादन बढ़ाकर आय वृद्धि करने के संबंध में दिये निर्देश

उद्यानिकी विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री श्री कुशवाह द्वारा नर्सरियों में आय बढ़ाने के संबंध में चर्चा की गई। जिले की 4 नर्सरियों में पौध उत्‍पादन, बीजोत्‍पादन बढ़ाने के लिए आवश्‍यक संसाधन जैसे फैंसिंग मरम्‍मत, सिंचाई व्‍यवस्‍था में सुधार हेतु नलकूप, कुंआ, तालाब आदि जहां भी संभव हो सके उसका प्रस्‍ताव तैयार करने के संबंध में आवश्‍यक निर्देश दिये गये, जिसकी पूर्ति विभाग व जिला प्रशासन के सहयोग से किया जावेगा।

समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री श्री कुशवाह द्वारा गुना मुख्‍यालय की नर्सरी में सब्‍जी पौध, शोभागमन पौध उत्‍पादन बढ़ाकर आय वृद्धि करने के संबंध में निर्देश दिये। उन्‍होंने निर्देशित करते हुए कहा कि स्‍थानीय बीज की मांग अनुसार सब्‍जी/ मसाला (धनिया) बीजोत्‍पान किया जाये। नर्सरियों को कृषक प्रशिक्षण केन्‍द्र अनुसार विकसित करें व कृषकों की फसलों का तकनीकि व प्रायोगिक प्रशिक्षण नर्सरियों में आयोजित किये जावें।

दिव्यांगजनों को रोजगार के लिए कैंटीन खोलकर उनसे कराएं संचालित – मंत्री श्री कुशवाह

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा सामाजिक न्याय विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री श्री कुशवाह द्वारा निर्देश दिए गए कि जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में रिक्त पदों की भर्ती की जाए। दिव्यांगजनों के रोजगार के लिए कैंटीन खोला जाकर दिव्‍यांगजनों से संचालित कराया जाए। पेंशन हितग्राहियों की आधार ई-केवायसी का शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए। आगामी माह में दिव्यांगजनों के विकलांगता प्रमाण पत्र एवं सहायक उपकरण प्रदाय करने हेतु सभी निकायों में शिविरों का आयोजन किया जाए।

 

गुना से मनोज कुमार शर्मा की रिपोर्ट