भिण्ड -:
देश सेवा करने लिए राजनीति करती है भाजपा: अतुल रमेश पाठक।

युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने चलाया सदस्यता अभियान
भिंड : भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने संगठन पर्व के सदस्यता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत शहर के वार्ड क्र. 2 में वार्ड के रहवासियों को भाजपा के सदस्य बनाकर सदस्यता अभियान कार्यक्रम चलाया।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता बनना मतलब देश सेवा के लिए काम करना, सनातन संस्कृति को समृद्ध और सुरक्षित तथा संरक्षित रखने के लिए काम करना।भारतीय जनता पार्टी जैसे सेवा समर्पित कार्यकर्ता किसी भी राजनैतिक दल में नहीं हैं जो निस्वार्थ सेवा के माध्यम से संगठन को सबसे बड़े संगठन होने का गौरव दिलाया है। भाजपा युवा शक्ति पर विशेष ध्यान दे रही है और युवा मोर्चा के माध्यम से युवाओं को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जोड़ने का प्रयास कर रही है।
एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शिवेंद्र बंटी शुक्ला ने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी के साथ जुड़ने वालों को भाजपा की विचारधारा को फैलाने का काम करना चाहिए और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्यरत रहना चाहिए। यह अभियान केवल संख्या बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि इसे एक मिशन के रूप में लिया जाना चाहिए। भाजपा का सदस्य बना गर्व की बात है और हर सदस्य को इसे जिम्मेदारी के साथ निभाना चाहिए।
भाजपा नेता पाठक एवं शुक्ला ने नव सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी के सिद्धांतों और कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
इस अवसर पर युवा नेता आशीष बोहरे,संतोष परिहार,भूरे परिहार,रवि बिहारी,अमन कुमार एवं नीरज वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भिण्ड से विजय शर्मा की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है