Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

5,000 के इनामी उदघोषित आरोपी को कुठला पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक  अभिजीत कुमार रंजन द्वारा अपराध समीक्षा बैठक में लंबी अवधि से लंबित चल रहे 420 भादवि. के मामलों का निकाल किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में थाना प्रभारी कुठला निरी. अभिषेक चौबे द्वारा लंबे समय से लंबित चल रहे अपराधों की समीक्षा कर आरोपी की तलाश पतासाजी करते हुए सफलता प्राप्त की गई।
थाना कुठला में वर्ष 2021 में ललित अग्रवाल पिता मदन गोपाल अग्रवाल निवासी स्टेट बैंक के सामने रैपुरा जिला पन्ना द्वारा थाना कुठला में 250 टन क्विंटल चावल को वाहन क्रमांक GJ09Z-0873 में लोड कर चालक राम निरंजन लोनिया को अहमदाबाद भेजने हेतु लोड़ कराया था लेकिन चावल नियत स्थान पर नही पहुँचाने संबंधी रिपोर्ट की थी जिसकी रिपोर्ट पर अप.क्र. 374/2021 धारा 407,420,467,471,34 भादवि का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना के आरोपी वाहन मालिक सुरेश कुमार सेन पिता सियाराम सेन निवासी ग्राम महौरी थाना मझगवा जिला सतना को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया तथा मामले के फरार आरोपी राम निरंजन लुनिया निवासी ग्राम दुवारी थाना गुढ़ जिला रीवा की तलाश की जा रही थी जो अपने सकूनत से फरार चल रहा था । जिनकी तलाश हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 5000 रुपये की ईनाम की उदघोषणा की गई थी ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  एवं  नगर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरी. अभिषेक चौबे के नेतृत्व में मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई । उक्त टीम तैयार की गई उक्त टीम के द्वारा फरार आरोपी राम निरंजन लुनिया निवासी ग्राम दुवारी थाना गुढ़ जिला रीवा को कड़ी मेहनत करते हुए मामले के फरार आरोपी की पता तलाश की गई और मामले के फरार आरोपी राम निरंजन लुनिया पिता राम जियावन लुनिया उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम दुवारी थाना गुढ़ जिला रीवा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। माननीय न्यायालय पेश किया जाता है । माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल दाखिल किया गया है।
विशेष भूमिकाः-  पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नगर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अभिषेक चौबे व उनकी टीम सहायक उप निरीक्षक श्यामनारायण सिंह, मनसुख लाल साहू, प्रधान आरक्षक राहुल मिश्रा, सुनील पाण्डेय, आरक्षक बालकृष्ण तिवारी व अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है