Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 8, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन जयपुर राजस्थान

 

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया हरियाणा के भिवानी में प्रचार

 

भिवानी, हरियाणा- उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज हरियाणा के भिवानी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री घनश्याम सर्राफ जी के समर्थन में मानहेरू गांव में आयोजित ‘जनसभा’ को संबोधित किया।

 

उन्होंने इस अवसर पर सभी उपस्थित सम्मानित जनों से आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले मतदान में अधिकाधिक भागीदारी लेने और भाजपा को विजयी बनाकर विकास की नई राह पर आगे बढ़ाने का आवाह्न किया।

 

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि हरियाणा की प्रगति के सफर में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी जी की सशक्त नीतियों और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व का योगदान अभूतपूर्व है। इस बार, एकजुट होकर भाजपा को अपना समर्थन दें और फिर से एक बार कमल खिलाकर हरियाणा को एक नई पहचान दें।

 

इस अवसर पर श्री मोहित चौधरी जी, ठाकुर विक्रम सिंह जी, पूर्व राजस्थान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रसन्नचंद मेहता जी, मंडल अध्यक्ष श्री विनोद स्वामी जी, नगर मंडल अध्यक्ष श्री विनोद चावला जी, श्री सुभाष हिंदुस्तानी जी, विधानसभा सह-संयोजक श्री धर्मेंद्र जिंदल जी, सरपंच श्री प्रदीप जी, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण, युवा एवं मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

 

रिपोर्टर प्रियंका माली व कानाराम यादव की रिपोर्ट