गोरमी-:
कलेक्टर ने गोरमी में कचनाव रोड़ पर लगी सब्जी की दुकानों को हटाने दिए निर्देश

कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव ने गोरमी में कचनाव रोड़ पर लगी सब्जी मण्डी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सब्जी मण्डी की बनी दुकानों को छोड़कर रोड़ पर फड़ लगाकर सब्जी बेचने वाले दुकानों को तत्काल खाली कराने के निर्देश एसडीएम, तहसीलदार एवं सीएमओ नगर परिषद को दिए। उन्होंने सब्जी व्यापारियों से कहा कि आप लोगों के लिए जो दुकानें आवंटित की गई हैं उनमें अपनी सब्जी की दुकानें लगाएं और रोड़ से सब्जी की दुकानें तत्काल हटाएं।
दीपक सिंह गुर्जर की रिपोर्ट

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया