
सरदारपुर से राहुल राठोड़
सरदारपुर – पावन पितृ पक्ष के उपलक्ष्य पर सात दिवसीय मद्भागवत महापुराण कथा का समापन सोमवार को दोपहर बाद हुआ आखिर दिन की कथा में यदु वंशीयोन संतों का अपमान किया संतों के श्राप के कारण 56 करोड़ यदुवंशी आपस में लड़कर समाप्त हो गया भगवान बताना चाहते हैं कि यदि मेरा परिवार भी अधर्म करता है तो उसे दंड भोगना पड़ता है। व गीता जी का पाठ कर सभी श्रद्धालु द्वारा भागवत महापुराण की पुजन अर्चना कर श्री शीतला माता मंदिर सेवा समिति द्वारा पंडित दिपेश पाठक का पंगडी बंधवा कर सम्मान किया गया। साथ ही पुरी टीम का भी सम्मान किया गया। वहीं टेंट वाले सलीम मसुरी एवं चौहान साउंड सिस्टम वाले का भी सम्मान किया गया। वहीं प्रति दिन प्रसादी का सहयोग करने वाले महानुभावों का भी आभार प्रकट करते हुए आने वाले समय में सहयोग मिलता रहे। निकाली शोभायात्रा यात्रा शौभायात्रा श्री शीतला माता मंदिर सदर बाजार, गुलमोहर चौक,सुतार गली,बस स्टैंड स्थित श्री सिद्ध विनायक गणेश मंदिर पर श्री मद्भागवत महापुराण की पोथी को रख कर। शौभायात्रा श्री शीतला माता मंदिर पहुंची शौभायात्रा में बैंड बाजों, बग्गी में बिठा कर पंडित को नगर भ्रमण करवाया वहीं बालिकाऐं व महिलाएं गरबा नृत्य करते चल रही थी। साथ समापन के अवसर पर शांता फुलचंद जैन की स्मृति में विनोद कुमार जैन परिवार की और से भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया था।

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।