Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

वृद्धजनों को शॉल, श्रीफल भेंट कर किया गया सम्मानित

भरण-पोषण अधिकार अधिनियम के संबंध में दी गई जानकारी

भिण्ड 01 अक्टूबर 2024/

आज दिनांक 01 अक्टूबर 2024 को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग भोपाल एवं कलेक्टर भिण्ड श्री संजीव श्रीवास्तव के निर्देश के अनुक्रम में कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय पर मोलीक्यूलर वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित निराश्रित भवन भिण्ड में निवासरत 18 वृद्धजन को शॉल, श्रीफल 501 रूपये नगद का सम्मान उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री दिनेश शाक्य, उपसंचालक कृषि श्री रामसुजान शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मेडीकल चेकअप हेतु वरिष्ठ नागरिक संघ के डॉ एस. के राजौरिया, डॉ आरडी परिहार, श्री अतुल गुप्ता, श्री विनोद भारद्वाज उपस्थित रहे सम्पूर्ण कार्यक्रम डीडीआरसी कर्मचारी श्री मनीश सिंह कुशवाह प्रशासनिक अधिकारी, श्री गंगाराम, श्री राघवेन्द्र, श्रीमती
मुनमुन कुमारी, श्रीमती संगीता यादव एवं विधिक सहायता न्याय विभाग से श्री शिवभान सिंह
राठौर द्वारा भरण-पोषण अधिकार अधिनियम के संबंध में जानकारी प्रदाय की गयी।