लोकेशन =

एंकर = कराहल (चंबल नवराष्ट्र) विजयपुर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को मध्य नजर कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है इसी क्रम में ग्वालियर से विधायक सतीश सिकरवार आवदा सेक्टर प्रभारी बनने के बाद 10 गांवो का दौरा और जन संवाद किया। इसी बीच ग्राम निमोदा मठ में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने रामनिवास रावत को खूब कोसा और साथ मे उन्हें धोखेबाज भी बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी मां होती है और मां के साथ गद्दारी नहीं की जाती है और जो मां के साथ गद्दारी करता है उसे सबक सिखाना चाहिए। साथ ही उन्होने कलमी,काली तलाई, निमोदा मठ, सावड़ी,भोजका, आवदा, बंधाली में भी जनसभा की। इसी दौरान कांग्रेस घुमक्कड़ प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जालम सिंह बंजारा,नीरज प्रताप सिंह चौहान उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस,अरविंद जाट करहाल ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस,गोविन्द बंजारा जिला सचिव, चेतन मारू , वीरेन्द्र बंजारा, भोला बंजारा, सोबरन, गिर्राज,सरवन, धर्मेंद्र आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे
श्योपुर से = गुलाब सिंह मारू की रिपोर्ट

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण