
देश के प्रति समर्पण, सेवाभाव से आम आदमी की जिंदगी हुई खुशहाल – रायसिंह मेवाड़ा
आष्टा/किरण रांका
हमारे देश के सेनिकों का काम बहुत ही परिश्रम व कठिनाईयों से भरा रहता है। दिन-रात चाहे बारिश हो, गर्मी हो या कड़कड़ाती ठंड हो हर मौसम में चौकसी के साथ दुश्मनों का सामना करने को तैयार रहते है। देश के प्रति आपका समर्पण व सेवा भाव से ही आम नागरिक खुशी-खुशी अपने परिवार के साथ तीज-त्यौहार मना पाते है। जिंदगी की आधी उम्र आपने देश को समर्पित की इसके लिए आपको बहुत धन्यवाद।
इस आशय के विचार नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने महेन्द्रसिंह ठाकुर के सेना की सेवा से सेवानिवृत्त होने पर निकालने वाले चल समारोह का स्वागत करते हुए व्यक्त किए। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मेवाड़ा ने सैनिक महेन्द्रसिंह ठाकुर का मोती की माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर श्री मेवाड़ा ने कहा कि आपके जीवन का यह नया अध्याय खुशियों, स्वास्थ्य और उन सभी चीजों से भरा हो जो आप हमेशा से करना चाहते थे। सेवानिवृत्ति का अनुभव सिखाता है कि जीवन के हर चरण का अपना महत्व है और हमें हर पल का आनंद लेना चाहिए। यह अनुभव आपको आत्मसंतोष और गर्व से भर देगा। इस अवसर पर नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, पार्षद रवि शर्मा, योगेन्द्रसिंह ठाकुर, राजेन्द्रसिंह ठाकुर, जितेन्द्र बुदासा, जिला प्रभारी सदस्यता अभियान राजेश ठाकुर, जितेन्द्रसिंह खजुरिया, धर्मेन्द्रसिंह श्यामपुरा, आनंद परमार, लाड़सिंह ठाकुर, कमलसिंह ठाकुर आदि मौजूद थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है