Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

भिंड : भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर पूरे मध्यप्रदेश में उत्साह है. इस क्रम में भिंड जिला भी पीछे नहीं है.आज सदस्यता अभियान के द्वितीय चरण के प्रथम दिन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के बस स्टैंड पर शहरवासियों से टोल फ्री नं. 8800002024 पर मिस्डकॉल करवा कर भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों व योजनाओं एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव की ओर से 7 माह में भ्रष्टाचार पर की गई चोट सहित विभिन्न कार्यों से प्रेरित होकर लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं. भाजपा की विचारधारा के प्रति लोगों का अच्छा रुझान है. भारतीय जनता पार्टी हर एक सदस्य को अपने परिवार का सदस्य मानती है. भारतीय जनता पार्टी एक विचार और एक परिवार की तरह मिलकर काम करती है. इसी से प्रेरित होकर युवा बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रहे हैं और आगामी समय में ओर भी अधिक युवा भाजपा से जुड़ेंगे.
भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र टंटी राजावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के सर्व समाज की आवाज को सशक्त बनाने और उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में शामिल करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करता है एवं संगठन देश के नागरिकों के विचारों और ऊर्जा को सही दिशा में मोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।भाजपा देश के नागरिकों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पाठक एवं किसान मोर्चा जिला महामंत्री राजावत ने शहरवासियों को भाजपा की विचारधारा नीतियों और संगठन की कर प्रणाली से भी अवगत कराया।
इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला सह कोषाध्यक्ष सौरव जैन,अरविंद दुबे,रमन शर्मा,सोनू कुशवाह,दिलीप शाक्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।