सुनील काॅंकर
9407290759
अतिवृष्टि पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचा सपा का डेलिगेशन
पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
अटेर(भिंड) / मंगलवार दि. 01.10.2024 को समाजवादी पार्टी के एक डेलिगेशन ने अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों का दौरा कर पीड़ित परिवारों से भेंट की एवं पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम अटेर के नाम एक ज्ञापन पत्र तहसीलदार अटेर को सोपा गया इस दौरान सर्वप्रथम सपा का डेलिगेशन अटेर क्षेत्र के ग्राम नावली वृंदावन स्थित बाबा पागल दास आश्रम पर पहुंचा जहां आश्रम की दीवार गिरने से संत छविरामदास सहित तीन गोवंश की असामयिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए संकट की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है यह भरोसा दिया गया उसके बाद सपा का उक्त प्रतिनिधिमंडल अटेर नगर में दीवार गिरने से एक 3 वर्षीय अबोध बालक वंश यादव की मृत्यु व गंभीर रूप से घायल हुये तीन बच्चों अंश यादव 5 वर्ष, अरुन पुरवंशी 9 वर्ष, निगीता पुरवंशी 16 वर्ष के पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचा एवं उन्हें सांत्वना प्रदान की तथा अतिवृष्टि से प्रभावित अन्य सभी पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दिलाये जाने का भरोसा दिया समाजवादी पार्टी के डेलिगेशन में पार्टी के प्रदेश सचिव पूर्व प्रत्याशी अटेर विधानसभा बीके बोहरे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ कैप्टन राजेश्वर सिंह यादव पूर्व जिला अध्यक्ष महिला सभा श्रीमती सुषमा यादव पूर्व जिला उपाध्यक्ष राधा मोहन यादव पूर्व भिंड विधानसभा अध्यक्ष गजेंद्र सिंह भदोरिया देवराज यादव राकेश यादव रामानंद यादव वीरेंद्र यादव रामनरेश यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


ज्ञापन में उठाए गए प्रमुख मुद्दे
नवली वृंदावन से बाबा पागल दास आश्रम तक तत्काल प्रभाव से शरद ऋतु समाप्त होने के पूर्व पक्की सड़क का निर्माण कराया जावे, अटेर नगर में दीवार गिरने से एक तीन वर्षीय अबोध बालक वंश यादव की मृत्यु एवं गंभीर रूप से घायल हुए तीन मासूम बच्चों अंश यादव 5 वर्ष, अरुन पुरवंशी 9 वर्ष एवं निगीता पुरवंशी 16 वर्ष के पीड़ित परिवारों सहित अतिवृष्टि से प्रभावित अन्य सभी पीड़ित परिवारों को तत्काल उचित मुआवजा प्रदान किया जावे, मुक्तिधाम से वंचित प्राचीन ऐतिहासिक नगरी अटेर में एक सुंदर मुक्ति धाम का निर्माण कराया जावे, अटेर नगर में बरसों पूर्व बनाए गए बस स्टैंड को चालू कराया जावे एवं बस स्टैंड से पुराने थाने तक टू लेन पक्की सड़क का निर्माण कराया जावे, अटेर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाए जाने की वर्षों पुरानी जायज मांग को अतिशीघ्र पूरा किया जावे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है