भिंड।
सुनील काॅंकर

पुलिस अधीक्षक महोदय भिण्ड असित यादव के निर्देशन मे एवं अति. पुलिस अधीक्षक महोदय भिण्ड और एसडीओपी महोदय लहार के मार्गदर्शन मे अप.क्र.187/2024 धारा 65 (2) बीएनएस 5एम/6 पाक्सो एक्ट के आरोपी को आज दिनांक 03.10.2024 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
दिनांक 02.10.2024 को फरियादिया की शिकायत पर थाना दबोह मे अपराध पंजीबध्द कराया गया था जिसमे फरियादिया के द्वारा बताया गया था कि ग्राम जाखौली मे दिनांक 01.10.2024 को आरोपी के द्वारा 9 वर्षीय बालिका के साथ गलत काम किया था बालिका ने घटना अपने परिजनो को बताई थी तब पीडिता के परिजन पीडिता को लेकर थाना पर आये थे थाने पर तत्काल पीडिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर पीडिता का मेडीकल जिला अस्पताल भिण्ड से कराया गया था पीडिता की स्थिति सामान्य है आरोपी घटना समय से फरार था जिसकी तलाश हेतु थाने से टीम लगाकर गिरफ्तारी के प्रयास किये गये थे जो आरोपी को चन्द घण्टो मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय लहार पेश किया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी मे सराहनीय भूमिका-
निरी. राजेश शर्मा थाना प्रभारी दबोह, उनि. रविन्द्र माँझी, प्रआर. 46 आकाश केन, आर.37 रमाकान्त राठौर की विशेष भूमिका रही।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है