Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

 

महिला सुरक्षा हेतु ‘मैं हूं अभिमन्यु’ अभियान का सफल आयोजन

महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों को रोकने और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘मैं हूं अभिमन्यु’ अभियान के अंतर्गत आज संकट मोचन मंदिर प्रांगण में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन (आईपीएस) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया तथा शहर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में यह अभियान 3 अक्तूबर 2024 से चल रहा है, जो 12 अक्तूबर 2024 तक चलेगा।

इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर ने महिलाओं के अधिकारों और उनके प्रति हो रहे अपराधों को समाप्त करने पर बल देते हुए युवाओं और श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने महिलाओं को भयमुक्त और अपराधमुक्त समाज बनाने में सभी की भागीदारी पर जोर दिया। विशेष रूप से 16 से 25 वर्ष के युवाओं और मजदूर वर्ग को अभियान से जुड़ने और महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकारों, लैंगिक भेदभाव, सामाजिक कुरीतियों जैसे बाल विवाह, दहेज प्रथा, और नशा मुक्ति पर भी गहन चर्चा की गई। साइबर अपराधों और ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति भी जागरूकता बढ़ाने के प्रयास किए गए।

अभियान के तहत जिले के विभिन्न कॉलेजों, स्कूलों, कोचिंग संस्थानों, छात्रावासों, गरबा पंडालों, दुर्गा पूजा स्थलों, और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिदिन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें वाद-विवाद, चित्रकला, भाषण, संगोष्ठी, युवा संवाद, और सद्भावना दौड़ जैसी गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को महिलाओं की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, ‘निर्भया मोबाइल’ भी महिला सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

इस सफल आयोजन में थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में चौकी प्रभारी झिंझरी उपनिरीक्षक प्रियंका राजपूत, महिला उपनिरीक्षक प्रतिक्षा चंदेल, प्रधान आरक्षक कमलेश बैरागी, आरक्षक राघवेन्द्र सिंह, ओम शिव तिवारी और व्यापारी बंटू रोहरा का विशेष सहयोग रहा।