Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मैं हूं अभिमन्यु बेटियों से ना करें भेदभाव, महिलाओं और बेटियों की रक्षा के लिए रहे सतर्क, बरही पुलिस ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरही में चलाया जागरूकता अभियान

सुजीत परोहा बरही रिपोर्टर 

मैं हूं अभिमन्यु
बेटियों से ना करें भेदभाव, महिलाओं और बेटियों की रक्षा के लिए रहे सतर्क, बरही पुलिस ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरही में चलाया जागरूकता अभियान,

विवरण :

महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने के लिए ‘‘मैं हूं अभिमन्यु‘‘ कार्यक्रम के तहत बरही पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के विरूद्ध घटित हो रहे अपराधों एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम तथा महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष तौर पर पुरूषों को जागरूक करने विशेष जागरूकता अभियान ‘‘मैं हुं अभिमन्यु‘‘ को 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक संचालित कर थाना क्षेत्र में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करते हुए आमजन को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. संतोष डेहरिया व अनुविभागीय अधिकारी विजयराघवगढ़ पुलिस केपी सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरही निरीक्षक शैलेंद्र सिंह यादव द्वारा आज दिनांक 08 अक्टूबर 2024 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरही परिसर में ‘‘मैं हुं अभिमन्यु‘‘ कार्यक्रम का व्यापक स्तर पर आयोजन किया गया।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरही में बरही शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ आमजन भी भारी संख्या में उपस्थित थे। थाना प्रभारी बरही निरी. शैलेंद्र सिंह यादव ने अपने स्टाफ के साथ ‘‘मैं हुं अभिमन्यु‘‘ अभियान के तहत स्कूल प्रांगण में उपस्थित महिलाओं, पुरूषों, बालक, बालिकाओं को महिला संबंधी अपराधों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया और महिलाओं, बच्चियों के साथ घटित हो रही घटनाओं पर पूर्णतः अंकुश लगाने में पुलिस की सहायता करने की अपील की।
थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अब महिलाएं भी पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में काम कर रही है, इसलिए हमारे मन में महिला-पुरूष भेदभाव की भावना नहीं होना चाहिए। हमारा समाज एक आदर्श समाज और सभ्य समाज तभी कहलाएगा जब महिलाओं को पूरा सम्मान मिलेगा। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में अवगत कराते हुए बताया गया की शिक्षा ग्रहण करने, नौकरी करने, अपने अधिकारों का उपयोग करने की सभी को पूर्ण स्वतंत्रता है।
थाना प्रभारी ने उपस्थित आमजन से महिलाओं के विरूद्ध घटित हो रहे अपराधों जैसे घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, यौन शोषण, छेड़छाड़ पर पूर्णतः अंकुश लगाने व ऐसी घटनाओं की सूचना तुरंत पुलिस को देने की समझाईश दी, ताकि आरोपियों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही कर महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।
उक्त अभियान मुख्य रूप से पुरूषों को जागरूक किए जाने हेतु चलाया जा रहा है ताकि वे भी एक अभिमन्यु की तरह महिलाओं बच्चियों के प्रति सहयोग, सम्मान व समानता की भावना रखें। जिससे महिलाओं व बच्चियों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।