सभी स्कूल संचालक नि:शुल्क एवं बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के नियमों का पालन करें सुनिश्चित – सीईओ जिला पंचायत
जिले के निजी विद्यालयों की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश
गुना 07 अक्टूबर 2024

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रथम कौशिक की अध्यक्षता में आज जिले के समस्त प्राइवेट स्कूल की बैठक जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गई। जिसमें डीपीसी श्री ऋषि कुमार शर्मा, एपीसी प्रोग्रामर सहित समस्त प्राइवेट स्कूल के संचालक उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य कार्यपालन धिकारी जिला पंचायत द्वारा सभी स्कूल संचालक को निर्देशित किया गया कि सभी स्कूल नि:शुल्क एवं बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के समस्त नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए। शाला द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया जाए। कोई भी शाला बिना नॉर्म्स के संचालित नहीं हो।
बैठक में नि:शुल्क एवं बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के समस्त प्रावधानों के सम्बंध में स्कूल को अवगत कराया गया।
स.क्र. 68/1934/10/2024

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है