Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में 9 अक्टूबर को होगा देवराज हॉस्पिटल का उदघाटन  कलेक्टर श्रीमती चौहान एवं एसपी श्री सगर ने लिया कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में 9 अक्टूबर को होगा देवराज हॉस्पिटल का उदघाटन
कलेक्टर श्रीमती चौहान एवं एसपी श्री सगर ने लिया कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा
ग्वालियर 08 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को ग्वालियर जिले के प्रवास पर आयेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर प्रवास के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुरैरी-बड़ागाँव के समीप नवनिर्मित देवराज हॉस्पिटल (देवराज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडीकल साइंस) का उदघाटन करेंगे। यह कार्यक्रम सायंकाल लगभग 5 बजे प्रस्तावित है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार सगर ने मंगलवार को देवराज हॉस्पिटल पहुँचकर मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने जा रहे उदघाटन कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने देवराज हॉस्पिटल परिसर एवं उदघाटन कार्यक्रम के लिये बनाए गए पण्डाल, मंच व पार्किंग इत्यादि व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से कहा कि व्यवस्थाओं को इस प्रकार से अंतिम रूप दें, जिससे कार्यक्रम में आ रहे गणमान्य नागरिक सुविधाजनक तरीके से पण्डाल में निर्धारित स्थल पर पहुँच सकें। इसके लिए बेरीकेटिंग भी कराई जाए। साथ ही अतिविशिष्ट व विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा व सुविधा को ध्यान में रखकर सभी व्यवस्थायें की जाएँ। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिये पेयजल इत्यादि जनसुविधायें भी पर्याप्त हों। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा कि उदघाटन कार्यक्रम सायंकाल में प्रस्तावित है। इसलिए रोशनी की भी पुख्ता व्यवस्था की जाए।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश रैनवाल, एसडीएम मुरार श्री अशोक चौहान एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
क्रमांक/058/24