विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर 9 अक्टूबर को ग्वालियर आयेंगे
ग्वालियर, मुरैना व श्योपुर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

ग्वालियर 08 अक्टूबर 2024/ विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर 9 अक्टूबर को ग्वालियर-चंबल संभाग के प्रवास पर आयेंगे। इस दौरान श्री तोमर ग्वालियर, मुरैना व श्योपुर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर 9 अक्टूबर को राजकीय विमान द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ प्रात: 11.40 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुँचेंगे। यहाँ से हैलीकॉप्टर द्वारा मुख्यमंत्री के साथ वीरपुर जिला श्योपुर जायेंगे। वीरपुर के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद हैलीकॉप्टर द्वारा सुरजनपुर जिला मुरैना पहुँचेंगे। सुरजनपुर के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद हैलीकॉप्टर द्वारा मुख्यमंत्री के साथ अपरान्ह लगभग 4.50 बजे ग्वालियर विमानतल आयेंगे। ग्वालियर में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सायंकाल 6.30 बजे रेसकोर्स रोड़ स्थित स्थानीय निवास पर पहुँचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है
गीता स्वाध्याय से सम्भव है सभी समस्याओं का समाधान