
आष्टा/किरण रांका
आईजा संगठन पत्रकार के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जी बाफना का आज आष्टा बाईपास पर स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर किरण दीदी रांका,संदीप छाजेड़, अश्विन सुराणा,राष्ट्रीय बजरंग दल के कालू सोनी और जितेंद्र राठौर ने प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जी बाफना को एक आवेदन दिया, जिसमें आष्टा सिविल अस्पताल में इलाज को लेकर होने वाली अनियमितताओं और डॉक्टरों की कमी की जानकारी दी गई।
प्रदीप जी बाफना ने आश्वासन दिया कि वे मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और इस मुद्दे को उठाएंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता की मजबूती के लिए हमें एकजुट होना होगा और समाज के मुद्दों को उठाना होगा।
इस दौरान अवैध बूचड़खानों के मुद्दे पर भी चर्चा हुई और आगे की कार्रवाई की योजना बनाई गई। राष्ट्रीय बजरंग दल और पत्रकारों ने मिलकर इस मुद्दे को उठाने का फैसला किया है।
इस अवसर पर पत्रकार साथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और प्रदीप जी बाफना को स्वागत सम्मान दिया।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है